Indira Gandhi Urban Employment Guarantee Yojana 2022 :
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना (Indira Gandhi Urban Employment Guarantee Yojana 2022) – इस योजना से राजस्थान मे नगर पालिकाओं मे विभिन्न पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत लागू इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना (IRGY-URBAN) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रबन्धन हेतु नगर पालिकाओं में विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया जाएगा ।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के क्रियान्वन के लिए नए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी गई है l राज० सरकार की अधिसूचना की अनुपालना में नगर पालिकाओं में कार्मिकों की नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई संविदा आधार पर / अनुबंध आधारित कार्मिकों का चयन करने हेतु इस योजना का आरंभ किया गया ।

प्रदेश में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में भर्तियों पर वित्त विभाग ने 20 दिन पहले रोक लगा दी थी। अब फिर से भर्ती की अनुमति तो दी है लेकिन भर्ती के संविदा पदों का मानदेय आधा कर दिया। योजना में 7 प्रकार के पदों के •लिए हजारों बेरोजगारों ने आवेदन कर रखा है। दूसरा झटका यह दिया कि 7 प्रकार के पदों पर भर्ती होनी थी, उनमें से तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता) का पद ही विलोपित कर दिया। इस पद पर कोई संविदा नियुक्ति नहीं करने के आदेश दिए गए हैं।
इसे भी देखे : फ्री लैपटॉप वितरण योजना ऑनलाइन फॉर्म की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखे ।
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना मे पद विवरण
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए अनुमति दी है लेकिन उस मे से अब 1 पद हटा दिया गया है l तथा शेष पदों का विवरण निम्न प्रकार से है l
No. | पद नाम |
1 . | कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/डिप्लोमा) |
2. | लेखा सहायक |
3. | MIS मैनेजर |
4 . | शहरी रोजगार सहायक |
5 . | मशीन विथ मैन |
6 . | मल्टी टास्क वर्कर व होमगार्ड |
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना 2022 सेलेरी संशोधित विवरण
प्रदेश मे इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 मे भर्ती पर वित विभाग ने भर्ती के संविदा पदों का मानदेय आधा कर गिया है जो इस प्रकार से है
पद नाम | पूर्व मानदेय | संशोधित मानदेय |
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/डिप्लोमा) | 30 हजार | 20 हजार |
लेखा सहायक | 25 हजार | 12 हजार |
MIS मैनेजर | 25 हजार | 12 हजार |
शहरी रोजगार सहायक | 15 हजार | 7.5 हजार |
मशीन विथ मैन | 10 हजार | 8.2 हजार |
मल्टी टास्क वर्कर व होमगार्ड | 8 हजार | 7 हजार |
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना 2022 के लिए आवश्यक शर्ते
1. राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति का भाग माने जायेगें।
2. इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है।
3. इस योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है।
4. इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति. मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें। आवेदन पत्र का प्रारूप संबंधित जिले की ऑफिसियल वेबसाईट पर भी देखा जा सकता है।
5 उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च, 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी।
6. यदि सेवायें संतोषप्रद नहीं रहती है तो अनुबंधित कार्मिक को कभी भी अनुबंध समाप्ति कर सेवा से पृथक कर दिया जावेगा।
7. पदों की संख्या घटाई बढाई जा सकती है।
8. आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण देय होगा।
9. 1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी।
Indira Gandhi Urban Employment Yojana 2022 Guideline
10. किसी भी तरह का विवाद होने पर अन्तिम निर्णय जिला परियोजना समन्वयक का मान्य होगा तथा किसी भी तरह के विवाद कि स्थिति में न्यायिक क्षेत्र जिला मुख्यालय होगा।
11. संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी। इसके लिए साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है।
12. संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी तथा सफल / चयनित अभ्यार्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जावेगा।
13. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्रीधारियों से तथा 20 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारियों से भरे जावेगें।
14. एक अभ्यार्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें।
15. OBC प्रमाण पत्र आवेदन से एक वर्ष से अधिक पुराना मान्य नहीं होगा एवं EWS का प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वैध ही मान्य होगा।
16. शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जावेगा RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा।
17. संविदा भर्ती वरियता के आधार पर की जायेगी तथा पदवार सभी पदों के लिये कुल पदों की पृथक-पृथक कमशः 20 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जावेगी।
18. संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा।
19. संविदा भर्ती किये जाने के उपरांत नगरीय निकायों का आवंटन जिला कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा पदवार वर्गानुसार लॉटरी से किया जावेगा।
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना 2022 Recruitment
20. संविदा से भरे जाने वाले पदों की भर्ती सभी जिलो की समस्त स्थानीय निकायों के लिये जिले की नगर परिषद् / नगर पालिकाओं संविदा पदों के लिये की जा रही है।
21. आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
22. आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि आगामी आदेशो के अनुसार दी जाएगी।
23. राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा।
24. महिला हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज प्रवर्गानुसार सामान्य महिला 20 प्रतिशत विधवा महिला 8 प्रतिशत एवं विवाह विधिन्न महिला 2 प्रतिशत होगा। महिला अभ्यार्थियों का आरक्षण उसके संबंधित प्रवर्ग में जिनकी वे महिला आवेदक है आनुपातिक रूप से समायोजित किया जावेगा।
25. स्पष्टीकरण किसी वर्ग अनारक्षित पद, सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र एवं उपयुक्त महिला आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर उस पद को उसी वर्ग के पुरुष आवेदक से भरा जावेगा। विवाहित महिला आवेदक का अपने पिता का नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछडा वर्ग का नॉन किमीलियर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा पति के नाम एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
Must Read These Article
- Rajasthan Tarbandi Yojna 2023 : अब किसानों को मिलेंगे 48000 रुपए, ऐसे करें आवेदन
- Indira Gandhi Shahri Rojgar Guarantee Yojana 2023 इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना । मनरेगा की तर्ज पर 100 दिन का रोजगार ।
- Duplicate Ration Card Kaise Banaye : राशनकार्ड गुम हो जाए या फट जाए तो डुप्लीकेट राशनकार्ड कैसे बनाएं, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज सहित संपूर्ण जानकारी
- SHG Registration Process 2023: स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण शुरु, ऐसे करें आवेदन।
- Ration Card Se Name kaise Hataye राशन कार्ड में नाम कैसे हटाए, स्टेप बाय स्टेप सम्पूर्ण जानकारी